पूर्वांचल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हरिशचंद्र कॉलेज में जश्न, छात्रों ने बांटी टॉफी और उड़ाया गुलाल

वाराणसी 25 जुलाई :हरिशचंद्र पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्र राजनीति और परिसरों में एक अनोखा माहौल देखने को मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आते ही कॉलेज परिसर में एकत्र हुए छात्रों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को “मेलोडी टॉफी” खिलाकर मुंह मीठा कराया और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।

परिसर में जुटे छात्र नेताओं और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नारेबाजी की और खुशियां मनाईं। छात्रों का कहना था कि पिछले लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं और शिक्षा नीतियों को लेकर छात्रों के भीतर असंतोष का माहौल था। ऐसे में इस इस्तीफे को छात्र समुदाय अपने लगातार किए गए संघर्ष और दबाव की जीत के रूप में देख रहा है।

जश्न के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और “मेलोडी टॉफी” बांटते हुए कहा कि यह मिठास उस बदलाव का प्रतीक है जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रदर्शन और जश्न के दौरान कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस बल सतर्क नजर आए, हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button