पूर्वांचल

बजडीहा की बीडीए कॉलोनी में वारदात, नशे में विवाद की आशंका: पुलिस ने आरोपी मित्र को हिरासत में लिया

वाराणसी 28जुलाई :भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजडीहा स्थित बीडीए कॉलोनी में मंगलवार भोर में एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां चाकू से गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के ही एक साथी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात भोर में लगभग 3:00 बजे की है। मृतक की पहचान दीपांशु राय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दीपांशु राय और उसका दोस्त कुश पांडेय बीडीए कॉलोनी में एक साथ मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों में गहरी दोस्ती थी, लेकिन वे नशे के भी आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दीपांशु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दीपांशु की मौत हो चुकी थी। वारदात की खबर लगते ही दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दीपांशु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम का माहौल है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी गौरव बांसवाल ने बताया, “112 नंबर के जरिए भेलूपुर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दीपांशु राय मृत अवस्था में मिला। उसके साथी कुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में दोनों के देर रात एक साथ होने की बात सामने आई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button