पूर्वांचल

गणेश पूजा पंडाल बनाते समय दूसरे समुदाय के युवकों ने किया बवाल, मारपीट व सामान क्षतिग्रस्त

राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार का मामला

पुलिस की मौजूदगी में पूरा कराया गया पंडाल निर्माण कार्य

राजातालब /वाराणसी13सितंबर :रानी बाजार स्थित तालाब के पास गणेश पूजनोत्सव की तैयारियों के दौरान पंडाल का निर्माण करते समय रविवार दोपहर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि पंडाल के लिए रखी सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपी युवकों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में पंडाल निर्माण का कार्य कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रानी बाजार तालाब के पास आयोजन समिति द्वारा गणेश जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही थीं। रविवार दोपहर पंडाल निर्माण का सामान मौके पर रखा हुआ था। आयोजन समिति के सदस्य टिंकू मोदनवाल ने बताया कि दोपहर में स्थानीय निवासी आसिफ और राजू मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के विवाद करने लगे।

आरोप है कि दोनों ने पंडाल के सामान को नुकसान पहुंचाया और जब समिति के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने आशु पांडेय और टिंकू के साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर सौंपी। सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चौकी ले गई है। पुलिस की मौजूदगी में पंडाल का निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button