पूर्वांचल

पुलिस आयुक्त ने 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

वाराणसी 17नवंबर :पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की।

समारोह के दौरान 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए पुलिस आयुक्त ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मी रामनारायण जी के आवास पर स्वयं पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

पेंशनर्स विभाग की अमूल्य धरोहर: पुलिस आयुक्त

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विभाग की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ कर्मियों के लंबे अनुभव और समर्पण का ही परिणाम है कि आज पुलिस विभाग इस मुकाम तक पहुंचा है।

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए:

लंबित फाइलें: मेडिकल बिल या अन्य किसी भी प्रकरण से जुड़ी फाइल पुलिस स्तर पर दो सप्ताह से अधिक लंबित न रखी जाए।

कार्यालय का आधुनिकीकरण: पेंशनर्स कार्यालय में सुचारू कामकाज के लिए कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डाक व्यवस्था: डाक के आदान-प्रदान और सुगमता के लिए कार्यालय में होमगार्ड की नियुक्ति की जाए।

एसोसिएशन ने जताया आभार

पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह ने पुलिस आयुक्त की इस संवेदनशीलता और अनूठी पहल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जंग बहादुर यादव, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पेंशनर्स मौजूद रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button