ताज़ातरीन

पुलिस ध्वज सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री योगी

‘पुलिस झंडा दिवस’ पर डीजीपी ने सीएम को लगाया फ्लैग पिन, जवानों व परिजनों को दी बधाई

लखनऊ23 नवंबर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कार्मिकों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस झंडा दिवस’ प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा और समर्पण की नई प्रेरणा देता है, साथ ही आमजन के मन में विश्वास और सुरक्षा के भाव को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ जवानों और उनके परिवारजनों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश, आईपीएस सुनील इमैनुअल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button