पूर्वांचल

पूविविनिलि मुख्यालय में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण का सफल आयोजन

वाराणसी, 23 नवंबर : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूविविनिलि) के प्रबंध निदेशक कार्यालय स्थित शिवशक्ति सभागार में सोमवार को ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण क्लियरमेडी डीएमएच अस्पताल (ClearMedi DMH Hospital) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें निदेशक (कार्मिक प्रशासन) अशोक कुमार सेठ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान निगम मुख्यालय के अधिकारियों सहित वाराणसी के प्रथम एवं द्वितीय जोन के फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अभ्यास कराया गया।

अस्पताल से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देने की सटीक विधि, बेहोशी या सदमे (शॉक) की स्थिति में ग्रस्त व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता पहुंचाने, घायलों के प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और आकस्मिक स्थितियों में बरती जाने वाली जरूरी सुरक्षा सावधानियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण सत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि फील्ड कार्य और दैनिक जीवन में आकस्मिक स्वास्थ्य संकट के दौरान बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी व व्यावहारिक दक्षता किसी भी व्यक्ति का अनमोल जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है। आयोजन के समापन पर इसे मानवता और कार्यस्थल सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक व सशक्त कदम बताया गया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button