पूर्वांचल

यूपी कॉलेज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मंजीत चौहान पर लगा NSA

वाराणसी 29जुलाई : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने यूपी कॉलेज परिसर में हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने थाना शिवपुर में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे के आरोपी मंजीत चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा 3(2) के तहत निरुद्ध करने का आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है।

जमानत पर बाहर आने से बिगड़ सकती थी शांति पुलिस के अनुसार, आरोपी मंजीत चौहान लगातार अदालत से जमानत पाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस प्रशासन को अंदेशा था कि यदि आरोपी जेल से बाहर आता है, तो क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लोक-शांति को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसी आशंका को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट), अपर पुलिस उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) की संस्तुति रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने NSA की कार्रवाई पर अपनी मुहर लगाई।

20 मार्च को हुई थी वारदात उल्लेखनीय है कि 20 मार्च 2026 को यूपी कॉलेज परिसर में वादी के मित्र पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद हरकत में आई शिवपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और 21 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पर पूर्व में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button